मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट एवं सिजई हैलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत
महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर बुंदेली परंपरा में किया स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत करते हुए वन राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने अगुवाई की
मुख्यमंत्री सिजई आश्रम गौशाला में आयोजित कन्या विवाह में वरवधू को आर्शीवाद देने पहुंचे
---------
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छतरपुर जिले के लवकुशनगर तहसील अंतर्गत सिजई आश्रम गौशाला में शनिवार को आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में वरवधू को आर्शीवाद देने पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। जहां विधायक श्री अरविंद पटेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिजई हैलीपेड पहुंचे। जहां वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत करते हुए अगुवाई की। साथ ही विधायक श्री कामाख्या प्रताप सिंह, म.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री मृणाल मीना सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर बुंदेली परंपरा के अनुरूप मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। तदुपरांत मुख्यमंत्री डॉ यादव सिजई गौशाला में आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में वरवधू को आर्शीवाद देने पहुंचे।
Dr Mohan Yadav
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur