Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

जालौन को मिली नियमित एआरटीओ प्रशासन, सौम्या पाण्डेय ने संभाला कार्यभार अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई (जालौन)। लंबे समय से नियमित अधिकारी की प्रतीक्षा कर रहे परिवहन विभाग को आखिरकार स्थायी नेतृत्व मिल गया है। शासन द्वारा नियुक्त नवनियुक्त एआरटीओ (प्रशासन) सौम्या पाण्डेय ने बुधवार को जालौन में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और विभागीय कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में तत्कालीन एआरटीओ (प्रशासन) के स्थानांतरण के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। इस दौरान विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन अतिरिक्त प्रभार के माध्यम से किया जा रहा था। अब शासन ने सौम्या पाण्डेय को जालौन जनपद की जिम्मेदारी सौंपते हुए नियमित तैनाती दी है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया तथा अभिलेखों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्यों में अनावश्यक विलंब न होने पाए तथा जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सौम्या पाण्डेय ने कहा कि परिवहन विभाग की सेवाओं को और अधिक सुगम, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यालय परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया। उल्लेखनीय है कि सौम्या पाण्डेय इससे पूर्व विभिन्न जनपदों एवं मुख्यालय स्तर पर प्रशासनिक दायित्व निभा चुकी हैं। उनके आगमन से परिवहन विभाग में लंबित कार्यों के निस्तारण में तेजी आने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026

MORE NEWS

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी एवं पुलिस लाइन उरई में करायी गयी बलवा नियन्त्रण मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया गया। तदोपरान्त कर्मचारीगण का अर्दलीरूम कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे । https://t.co/u8oI0v6qJS

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी एवं पुलिस लाइन उरई में करायी गयी बलवा नियन्त्रण मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया गया। तदोपरान्त कर्मचारीगण का अर्दलीरूम कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे । https://t.co/u8oI0v6qJS

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

#UPPoliceInNews
#jalaunpoliceInNews
#UPPInNews
#OperationConviction https://t.co/WVJtouT2Ld

#UPPoliceInNews #jalaunpoliceInNews #UPPInNews #OperationConviction https://t.co/WVJtouT2Ld

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्रान्तर्गत अपहरण कांड का 48 घंटे में खुलासा, युवक सकुशल बरामद, दिल्ली-गाजियाबाद से पांच आरोपी गिरफ्तार, कार-बाइक जब्त

जालौन पुलिस ने आटा थाना क्षेत्र में हुए एक अपहरण कांड का दो दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत युवक रोहित को सकुशल बरामद कर लिया और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली और गाजियाबाद में दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय और शंकर के साथ सुनील, रिजवान और दीपक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपहृत रोहित ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। 2 जून को आरोपियों ने उसे कुसमरा रोड से जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया था। उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान सुनील और रिजवान मोटरसाइकिल पर उनके साथ थे और वह सभी आरोपियों को पहले से जानता था। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मामले के सफल खुलासे के लिए पुलिस टीमों की सराहना की है। सुनिए क्या कुछ कहा उन्होंने।

जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्रान्तर्गत अपहरण कांड का 48 घंटे में खुलासा, युवक सकुशल बरामद, दिल्ली-गाजियाबाद से पांच आरोपी गिरफ्तार, कार-बाइक जब्त जालौन पुलिस ने आटा थाना क्षेत्र में हुए एक अपहरण कांड का दो दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत युवक रोहित को सकुशल बरामद कर लिया और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली और गाजियाबाद में दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय और शंकर के साथ सुनील, रिजवान और दीपक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपहृत रोहित ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। 2 जून को आरोपियों ने उसे कुसमरा रोड से जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया था। उसने यह भी बताया कि घटना के दौरान सुनील और रिजवान मोटरसाइकिल पर उनके साथ थे और वह सभी आरोपियों को पहले से जानता था। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मामले के सफल खुलासे के लिए पुलिस टीमों की सराहना की है। सुनिए क्या कुछ कहा उन्होंने।

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026

उरई में ठेके के पास शराबियों के बीच जमकर मारपीट: मंदिर और कोचिंग के पास हुआ विवाद, लाठी-डंडों से की पिटाई

उरई में शराबियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। शराब पीने के दौरान हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर अजनारी रोड स्थित मंदिर और कोचिंग संस्थान के पास की बताई जा रही है। यहां शराब के ठेके के पास शराबियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में कुछ युवक लाठी-डंडों से एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग डर के कारण बीच-बचाव नहीं कर पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका डिप्टी गंज पुलिस चौकी और सीओ आवास के बेहद करीब होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ स्थानीय क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने आबादी क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की भी मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।

उरई में ठेके के पास शराबियों के बीच जमकर मारपीट: मंदिर और कोचिंग के पास हुआ विवाद, लाठी-डंडों से की पिटाई उरई में शराबियों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। शराब पीने के दौरान हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के रामनगर अजनारी रोड स्थित मंदिर और कोचिंग संस्थान के पास की बताई जा रही है। यहां शराब के ठेके के पास शराबियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में कुछ युवक लाठी-डंडों से एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग डर के कारण बीच-बचाव नहीं कर पाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका डिप्टी गंज पुलिस चौकी और सीओ आवास के बेहद करीब होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ स्थानीय क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने आबादी क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की भी मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026

चार साल के मासूम की मौत, उरई के अवैध अनिका हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल

बंद ताले में पड़ा रहा मासूम का शव, डॉक्टर और स्टाफ फरार, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

नए सीएमओ का बड़ा एक्शन, डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने अस्पताल कराया सील, जांच टीम गठित

देखिए जितेंद्र गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ बोल दो भारत पर

जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छर चौराहा के पास संचालित अनिका हॉस्पिटल में एक चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही, गलत उपचार और मौत के बाद अस्पताल छोड़कर फरार होने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया तथा अस्पताल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार कोंच क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी अमजद खान अपने चार वर्षीय पुत्र रियाज खान को गुरुवार सुबह करीब चार बजे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अनिका हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करते समय उनसे पांच हजार रुपये जमा कराए गए और बच्चे को ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। इसके बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ ने न तो आवश्यक जांचें कराईं और न ही समुचित उपचार उपलब्ध कराया।
परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने बच्चे की हालत को लेकर सवाल उठाए तो अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना होगा। आरोप है कि इसी दौरान मासूम रियाज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन परिजनों को लगातार जांच कराने और अन्य बहाने बनाकर गुमराह करता रहा।
मृतक के पिता अमजद खान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुत्र की मौत के बाद अस्पताल संचालक डॉ. देवेन्द्र कुमार कौशल तथा पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, बच्चे का शव अस्पताल परिसर के भीतर बंद ताले में छोड़ दिया गया, जबकि बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा।
परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में कहा कि अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण उनके मासूम बेटे की जान गई है। वहीं परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया और कहा कि वे शव को अपने साथ घर लेकर जाएंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा अस्पताल को सील करा दिया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया या उपचार में लापरवाही की पुष्टि हुई तो अस्पताल संचालक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

#Orai #jalaun #CmoJalaun #citymajistrateorai #Anikahospitalorai #OraiNews #oraijalaun 
#justiceforriyaz #actiononillegalhospitals 
#अवैध_अस्पताल_बंद_करो #UnregisteredHospital
#StopFakeHospitals #HospitalNegligence
#लापरवाही_का_अस्पताल #UPHealthSystem
#UttarPradesh MYogiAdityanath #jalaunpolice

चार साल के मासूम की मौत, उरई के अवैध अनिका हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल बंद ताले में पड़ा रहा मासूम का शव, डॉक्टर और स्टाफ फरार, प्रशासन ने संभाला मोर्चा नए सीएमओ का बड़ा एक्शन, डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने अस्पताल कराया सील, जांच टीम गठित देखिए जितेंद्र गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ बोल दो भारत पर जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छर चौराहा के पास संचालित अनिका हॉस्पिटल में एक चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही, गलत उपचार और मौत के बाद अस्पताल छोड़कर फरार होने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया तथा अस्पताल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कोंच क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी अमजद खान अपने चार वर्षीय पुत्र रियाज खान को गुरुवार सुबह करीब चार बजे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अनिका हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करते समय उनसे पांच हजार रुपये जमा कराए गए और बच्चे को ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। इसके बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ ने न तो आवश्यक जांचें कराईं और न ही समुचित उपचार उपलब्ध कराया। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने बच्चे की हालत को लेकर सवाल उठाए तो अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना होगा। आरोप है कि इसी दौरान मासूम रियाज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन परिजनों को लगातार जांच कराने और अन्य बहाने बनाकर गुमराह करता रहा। मृतक के पिता अमजद खान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुत्र की मौत के बाद अस्पताल संचालक डॉ. देवेन्द्र कुमार कौशल तथा पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, बच्चे का शव अस्पताल परिसर के भीतर बंद ताले में छोड़ दिया गया, जबकि बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में कहा कि अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण उनके मासूम बेटे की जान गई है। वहीं परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया और कहा कि वे शव को अपने साथ घर लेकर जाएंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा अस्पताल को सील करा दिया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया या उपचार में लापरवाही की पुष्टि हुई तो अस्पताल संचालक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। #Orai #jalaun #CmoJalaun #citymajistrateorai #Anikahospitalorai #OraiNews #oraijalaun #justiceforriyaz #actiononillegalhospitals #अवैध_अस्पताल_बंद_करो #UnregisteredHospital #StopFakeHospitals #HospitalNegligence #लापरवाही_का_अस्पताल #UPHealthSystem #UttarPradesh MYogiAdityanath #jalaunpolice

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026