पं धीरेंद्र शास्त्री के भगवान राम को सीधा और श्रीकृष्ण को टेढ़ा बताने वाले बयान पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस बयान के बाद आगरा की एक अदालत में शास्त्री के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। शिकायतकर्ता ने धर्म और आराध्य देवों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
विपक्ष के नेताओं ने इस टिप्पणी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, आप सांसद संजय सिंह और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बयान की निंदा करते हुए इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। इस मामले में अब कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर बहस छिड़ गई है।
#breakingnewswala #DhirendraShastri #आगराNews #UPPolitics #BreakingNews #HindiNews #BNWTV