एमजीएम स्कूल बना बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता
👇👇👇👇👇
बोकारो जूडो संघ द्वारा 29-30 अगस्त को डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में 8वीं बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 285 अंकों के साथ एमजीएम स्कूल ओवरऑल विजेता, 206 अंकों के साथ जीजीपीएस सेक्टर-5 उपविजेता और 94 अंकों के साथ बोकारो मार्शल आर्ट अकादमी तीसरे स्थान पर रही। एमजीएम स्कूल ने 34 स्वर्ण, 25 रजत और 29 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के 12 खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को कुल 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन एवं स्कॉलरशिप राशि दी गई। चयनित खिलाड़ी अक्टूबर में होने वाली झारखंड राज्य जूडो प्रतियोगिता में बोकारो का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Chas, Bokaro | Sep 2, 2026