
विधायक सहारण ने किया रूणेचा पैदल यात्री संघ को रवाना
चूरूः स्थानीय रैगर बस्ती स्थित बाबा रामदेव मंदिर से रविवार को श्री बाबा रामदेव पैदल यात्री संघ चूरू का जस्था श्रद्धा व उत्साह के साथ रूणेचा के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण थे। कार्यक्रम में पदम सिंह राठौड़, सुनील भाऊवाला, सीताराम लुगरिया, आनंद रछोया, घनश्याम खटीक, नाथूराम रसगनिया, सांवरमल गहनोलिया, ताराचंद महनसरिया, दुर्गादत्त चंदेल, मनोज सोनी व भंवरलाल मंचस्थ अतिथि थे। इस दौरान बाबा रामदेव की विधिवत आरती कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने पैदल यात्रियों को बाबा रामदेवजी का ध्वज प्रदान कर रवाना किया। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाते हुए भक्तिमय माहौल में यात्रा का शुभारंभ किया। संघ को रवाना करने के लिए बड़ी संख्या में मोहल्ले के महिला-पुरूष शामिल हुए। कार्यक्रम में सोहनलाल ठेकेदार, बुद्धिचंद रसगनिया, गजानंद सैनी, जयंत प्रजापत, भोजराज सैनी, रूपकमल चांवरिया, देवकीनंदन धौलपुरिया, चौथमल सेवलिया, अनिल प्रकाश कानखेड़िया, लिखमाराम, गिरधारीलाल सेवलिया, बाबूलाल चंदेल, नानूराम गढ़वाल, दीनदयाल, बृजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। #follower #nonfollowers #viralreelschallenge #viralpost
#fb #highlightseveryone #highlights
Churu, Churu | Sep 6, 2026