उच्च शिक्षा मंत्री आज सतना अल्प प्रवास पर आएंगे
---
सतना 13 अगस्त 2026/मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री Inder Singh Parmar शुक्रवार 14 अगस्त को प्रातः 6.30 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से #सतना आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री परमार प्रातः 9 बजे सतना से पन्ना जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रवास के दूसरे दिन मंत्री श्री परमार 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे पन्ना से कार द्वारा व्हाया, पहाडीखेरा, कलिंजर होते हुए सायं 5 बजे चित्रकूट आरोग्य धाम पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। प्रवास के तीसरे दिन 16 अगस्त को मंत्री श्री परमार स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात सायं 5 बजे चित्रकूट से सतना के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री श्री परमार इसी रात्रि 8.45 बजे सतना रेल्वे स्टेशन से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP