बिहार के भोजपुर जिले के बहुचर्चित मुफस्सिल मुठभेड़ मामले में पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक भरत भूषण तिवारी की मां की शिकायत पर तत्कालीन एसडीपीओ, थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई और मुठभेड़ की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं।
#BhojpurEncounter #BiharPolice #EncounterCase #JusticeForBharat #PoliceInvestigation #BreakingNews #CrimeNews #JudicialInquiry #LawAndOrder #BiharNews #HumanRights #PoliceAccountability #TrendingNews #AkTakNewsDigital