
ब्रेकिंग न्यूज़ जलालपुर में खुला रामनारायण मेडिकल हॉल, मात्र ₹100 में डॉक्टर से परामर्श की सुविधा
जलालपुर (सारण)। जलालपुर बाजार में अब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामनारायण मेडिकल हॉल की शुरुआत की गई है। बाबा मेडिकल के बगल में स्थित इस क्लीनिक में डॉ. राकेश कुमार गुप्ता मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दे रहे हैं।
क्लीनिक में मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। खास बात यह है कि यहां सामान्य मरीजों के लिए डॉक्टर की परामर्श फीस मात्र ₹100 रखी गई है, जबकि गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क परामर्श देने की व्यवस्था बताई गई है।
डॉ. राकेश कुमार गुप्ता (BAMS, D.R.M.L.A.U.) कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कम फीस और जरूरतमंदों के प्रति सहयोग की पहल से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
जलालपुर बाजार में इस क्लीनिक के खुलने से आसपास के लोगों को चिकित्सकीय परामर्श के लिए एक और विकल्प उपलब्ध हुआ है।
पता: रामनारायण मेडिकल हॉल, बाबा मेडिकल के बगल में, जलालपुर, सारण (बिहार)।
कम फीस, जरूरतमंदों के लिए मुफ्त परामर्श—स्वास्थ्य सेवा की ओर एक सराहनीय पहल।
Rahui, Nalanda | Nov 11, 2026