Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
kamleshpaswan803119
बिटिया ने दिखाइए अपनी हुनर बिटिया को सम्मानित करते समय
Rahui, Nalanda
| Nov 8, 2026
MORE NEWS
जलालपुर प्रखंड के मंगोलपुर मठिया माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को सम्मानित करते समय
Rahui, Nalanda | Nov 8, 2026
जलालपुर में सबसे अलग क्यों है
Rahui, Nalanda | Nov 7, 2026
Jalalpur prakhand ke कोपा में 40 लाख रुपये के रिफाइंड तेल की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ट्रक जब्त GPS और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने किया मामले का उद्भेदन, जलालपुर के दुबवलिया गांव से हुई गिरफ्तारी कोपा (सारण)। सारण जिले के कोपा थाना पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये मूल्य के रिफाइंड तेल की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी से जुड़े रिफाइंड तेल के टिन बरामद करने के साथ ट्रक को भी जब्त किया है। इस मामले की जांच एकमा डीएसपी प्रेम चंद सिंह कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्सौल से उत्तर प्रदेश के मेरठ जा रहे गोविंद ट्रांसपोर्ट के ट्रक में मजिस्टी कंपनी के रिफाइंड तेल के करीब 1700 टिन लदे थे। आरोप है कि रास्ते में ट्रक मालिक ने चालक से ट्रक लेकर स्वयं मेरठ जाने की बात कही और ट्रक अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कथित तौर पर चोरी की साजिश रची गई। बताया जाता है कि ट्रक नेपाल से रक्सौल होते हुए मोतिहारी, मलमलिया और जलालपुर पहुंचा। यहां जलालपुर बाजार में करीब साढ़े तीन घंटे तक ट्रक रुका रहा। इसी दौरान कथित रूप से रिफाइंड तेल उतारा गया। इसके बाद ट्रक जलालपुर से कोपा की ओर रवाना हो गया। मामले में ट्रक मालिक द्वारा बिना बताए वाहन में लगाए गए GPS और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले। GPS लोकेशन के जरिए रक्सौल से कोपा तक ट्रक की गतिविधियों का पता लगाया गया। इसके बाद कोपा थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का उद्भेदन किया। पुलिस ने जलालपुर थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश कुमार, राकेश कुमार और देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इनके गोदाम से चोरी का रिफाइंड तेल बरामद किए जाने की जानकारी मिली है। कोपा थाना पुलिस के अनुसार, मामले में 1240 टिन रिफाइंड तेल बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एकमा डीएसपी प्रेम चंद सिंह के स्तर से भी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना में अन्य लोगों की भूमिका तो नहीं है। पुलिस की तकनीकी जांच और GPS लोकेशन की मदद से चोरी के इस बड़े मामले का खुलासा होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
Rahui, Nalanda | Nov 7, 2026
नेकी की दीवार' पहल: छपरा जंक्शन पर जरूरतमंदों व बच्चों के बीच बांटे गए वस्त्र, किताबें और खिलौने* छपरा दीपावली के इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), छपरा के सेवा आयाम 'स्टूडेंट्स फॉर सेवा' (SFS) ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक हृदयस्पर्शी पहल की। 'नेकी की दीवार' मुहिम के अंतर्गत शुक्रवार शाम छपरा जंक्शन परिसर में उपस्थित बेसहारा बुजुर्गों, माताओं-बहनों और मासूम बच्चों के बीच कपड़े, किताबें, खिलौने एवं अन्य जरूरी वस्तुएं बांटी गईं। विदित हो कि अभाविप ने शहरवासियों से आग्रह किया था कि त्योहार पर घरों से निकलने वाले ऐसे उपयोगी सामान जो उनके काम न आ रहे हों, वे परिषद को सौंपें ताकि उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके। समाज के खुले दिल से मिले सहयोग को जब कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर ठिठुरती रातों और अभाव में जीने वाले असहाय लोगों तक पहुंचाया, तो वहां का माहौल भावुक हो उठा। कपड़ों और किताबों को अपने सीने से लगाए बड़े बुजुर्ग, और नन्हें बच्चों के चेहरों पर बिखरी निश्चल मुस्कान ने हर कार्यकर्ता की आंखें नम और मन तृप्त कर दिया। इस सेवा कार्य के दौरान नगर सह मंत्री ऋतिक सिंह, शिवम मिश्रा, रंकित सिंह, SFS संयोजक रवि राणा, SFD सह संयोजक आर्यन सिंह, खेलो भारत सह संयोजक आयुष कश्यप, राजेंद्र कॉलेज सह मंत्री शशि कुमार एवं मिन्शू कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। परिषद के कार्यकर्ताओं ने भावुक स्वर में कहा कि सच्ची दीपावली तभी सार्थक होती है जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े किसी बेसहारा व्यक्ति के जीवन में भी खुशियों का दीया जले। केवल किताबों और नारों तक सीमित न रहकर, अभावग्रस्तों के आंसुओं को पोंछना और उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाना ही विद्यार्थी परिषद के सेवा भाव का मूल मंत्र है। राष्ट्र पुनर्निर्माण का यह संकल्प ऐसे ही नर सेवा को नारायण सेवा मानकर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
Rahui, Nalanda | Nov 7, 2026
पटना एनकाउंटर के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा, मृतकों के परिजनों ने युवक को पीटा; ASP समेत तीन पुलिसकर्मी घायल पटना। बिहार की राजधानी पटना में मनेर पुलिस मुठभेड़ में तीन अपराधियों के मारे जाने के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाए गए थे। इसी दौरान मृतकों के परिजनों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में एक युवक के पहुंचते ही मृतकों के परिजनों ने उस पर आरोप लगाया कि वह तीनों में से एक मृतक को घर से बुलाकर ले गया था। इसी आरोप को लेकर परिजनों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक को बचाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। इस घटना में दानापुर के ASP अजीत कुमार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फिलहाल इस घटना ने मुठभेड़ के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच पर सबकी नजर बनी हुई है।
Rahui, Nalanda | Nov 7, 2026
चमन अली भागलपुर: डीजे संचालक दुर्गेश की हत्या का खुलासा, पैसों के विवाद में दोस्तों ने ही ली जान भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दुर्गेश कुमार हत्याकांड खुलासा पुलिस ने कर लिया है। 18 वर्षीय डीजे संचालक दुर्गेश की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके अपने ही दोस्तों ने की थी। यह पूरी वारदात महज पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते अंजाम दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान मामले की पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले दुर्गेश को बहला-फुसलाकर उसके घर से बाहर बुलाया। इसके बाद साजिश के तहत उसे शराब पिलाई गई। जब दुर्गेश नशे की हालत में पूरी तरह बेसुध हो गया, तो आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर उसकी जान ले ली।हत्या के बाद आरोपियों ने इस अपराध को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने दुर्गेश के शव को भवनाथपुर बगीचा के पास स्थित झाड़ियों में फेंक दिया ताकि किसी को पता न चले। दुर्गेश की गुमशुदगी के बाद जब उसका शव मिला, तब परिजनों ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छापेमारी की और नामजद अभियुक्तों में से अभिषेक और दिलखुश को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जबकि इस मामले में शामिल तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीसरा आरोपी भी गिरफ्त में होगा।
Rahui, Nalanda | Nov 7, 2026
छठ गीतों और रंगोलियों से गुलजार हुआ विद्यालय परिसर जलालपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में शुक्रवार को लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण को लेकर छठ महोत्सव और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों ने लोगों का ध्यान खींचा। महोत्सव के दौरान छोटी-छोटी बच्चियां पारंपरिक साड़ी पहनकर हाथों में कलश और सूप लेकर छठ व्रतियों के रूप में निकलीं। छठी मैया के जयकारों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। बच्चों की इस प्रस्तुति में बिहार की लोक आस्था और छठ महापर्व की परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और पेन देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी राजेश कुमार तिवारी, विजय कुमार यादव एवं विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का बेहतर माध्यम हैं। इससे बच्चों में रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है। मौके पर शिक्षक धीरज तिवारी, अविनाश तिवारी, विजय कुमार शाह, बलराम यादव, शाहनवाज हुसैन, अश्विनी सिंह, सुधा देवी, अमृता कुमारी सहित दर्जनों ग्रामीण एवं अभिभावक मौजूद थे। जलालपुर प्रखंड के मंगोलपुर मठिया विद्यालय में बच्चों नेदिखाइए। अपनी हुनर
Rahui, Nalanda | Nov 7, 2026
Rahui, Nalanda | Nov 7, 2026