
।।प्रेस नोट।।
जिला दतिया
*थाना इंदरगढ़ पुलिस ने जुआ के फड़ पर दविश देकर 21,400 /- रुपये नगदी, तास की गड्डी जप्त कर 05 जुआरियों को पकड़ा*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में ,श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय सेवढ़ा श्री अजय चानना के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान मे अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही में थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा थाना इंदरगढ पुलिस फोर्स द्वारा 05 जुआरियों को पकड़ा और 21400/- रुपये नगदी व तास की गड्डी जप्त की गई।
आज दिनांक 10.09.26 को मुखविर की सूचना पर से संदीप गुप्ता के वेयर हाउस ग्वालियर रोड इन्दरगढ पर दबिश दी गई तो 05 आरोपीगणो को जुआ खेलते हुए पकड़ा , जिनके नाम 01. संदीप गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता उम्र 35 साल नि. वार्ड नं. 11 इन्दरगढ 02. गुलशन पटवा पुत्र गंगाराम पटवा उम्र 26 साल नि. खडौआ 03. मलखान पुत्र लक्ष्मण यादव उम्र 38 साल नि. खडौआ 04. मुजीम पुत्र हलीम खान उम्र 40 साल नि. दालमील रोड इन्दरगढ 05. विक्रम पुत्र जगदीश पटवा उम्र 28 साल नि. खड़ौआ उक्त सभी 05 आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं उक्त आरोपीगण के सामने फड़ से कुल 21400/- रूपये व तास की गड्डी 52 पत्तो की जप्त की गई ।
उपरोक्त कार्यवाही में –
थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा , प्रआर 313 राघवेन्द्र गुर्जर, प्रआऱ 571 लक्ष्मीनारायण, आर 268 प्रवीण परिहार , आर आर 863 मंजेश त्यागी सै 139 रामनिवास यादव की की सराहनीय भूमिका रही।