
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार पन्ना पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में मंत्री ने साफ निर्देश दिए कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता के बीच पहुंचें, उनकी समस्याएं सुनें और उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
खास तौर पर खाद वितरण, बिजली व्यवस्था और गांवों की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार अधिकारी और जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जाकर जनता से सीधा संवाद करें और शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं।
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार 14 अगस्त को एक बार फिर पन्ना पहुंचेंगे। इस दौरान पन्ना और गुनौर में आयोजित जन विश्वास अभियान के शिविरों में शामिल होकर जनता से संवाद करेंगे।
वहीं 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। मंत्री ने गांव-गांव प्रचार-प्रसार, पर्याप्त तिरंगा उपलब्ध कराने और तिरंगा यात्राओं की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
साथ ही तिरंगा यात्राओं में डीजे की जगह स्थानीय बैंड को प्रोत्साहित करने की बात भी प्रभारी मंत्री ने कही।
बैठक में पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, गुनौर विधायक राजेश वर्मा, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
#Panna #PannaNews #InderSinghParmar #PannaReviewMeeting #MPNews #MadhyaPradesh #PannaAdministration #PublicIssues #Jansamvad #HarGharTiranga #TirangaAbhiyan #TirangaYatra #PannaLatestNews #GovernmentNews #BreakingNews