🚨 दुःखद खबर | सड़क दुर्घटना में रोहित जायसवाल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
रोहित जायसवाल का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इस दुखद खबर ने मन को भीतर तक झकझोर कर रख दिया है।
रोहित! आपका इस तरह अचानक हम सबको छोड़कर चले जाना बेहद कष्टप्रद है। अभी तो जिंदगी के कितने सपने अधूरे थे, कितनी बातें बाकी थीं और न जाने कितनी उम्मीदें जुड़ी थीं। लेकिन नियति के इस क्रूर फैसले ने सब कुछ एक पल में बदल दिया।
विश्वास ही नहीं हो रहा कि अब आप हमारे बीच नहीं रहे। आपके जाने से उपजा खालीपन शब्दों में बयां कर पाना संभव नहीं है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं मित्रों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि रोहित! विनम्र नमन। 🙏