मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड के गंगापुर पंचायत के खुसरूपट्टी वार्ड-2 स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का चावल ऑटो पर लादकर बाहर ले जाने के मामले में कार्रवाई तेज हो गयी है। मीडिया में मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने रतनपट्टी निवासी अनाज कारोबारी कुंदन दास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)