
सचिन कुमार ब्यूरो चीफ अलीगढ़
काली मेले का फीता काटकर किया शुभारंभ, आकर्षक झांकियों और कलाकारों के करतबों ने मोहा मन
गौण्डा (अलीगढ़)। जिला अलीगढ़ के ब्लॉक गौण्डा स्थित रामलीला मैदान से काली मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजू चौधरी डीलर, मथुरा तथा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मा भैया, महामंत्री रजत उपाध्याय और कोषाध्यक्ष संतोष माधव ने मां काली की पूजा-अर्चना एवं आरती करने के बाद फीता काटकर किया।
काली मेले में भगवान गणेश, रामदरबार, मां काली, राधा-कृष्ण, नौ देवियों, मां दुर्गा तथा शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। वहीं अघोरियों और नाग-नागिन के कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मेले के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा-अर्चना एवं आरती कर आशीर्वाद लिया। मां काली के स्वरूप में कलाकारों ने विभिन्न स्थानों पर हैरतअंगेज करतब दिखाए और गोला काटने की परंपरा का प्रदर्शन किया।
काली मेले का जुलूस गौण्डा के रामलीला मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार, थाना रोड, गोरई रोड, खैर रोड और अलीगढ़ रोड होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचा। पूरे मार्ग में मेले को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के सहकोषाध्यक्ष सचिन चौटाला, उपाध्यक्ष लौकेश भज्जी, घनश्याम उर्फ घंसू, अभिषेक पालीवाल, लक्ष्मण गुप्ता, तरुण अटल, नीरज ढांटौली, हरिओम, बजरंगी, बंटा गुरु, राजू उपाध्याय, रवेन्द्र नेताजी, लखन ज्वैलर्स, मंत्री टिंकल उपाध्याय, यश वार्ष्णेय , चितरंजन वार्ष्णेय , सोनू माही, सोशल मीडिया प्रभारी ईशांत वार्ष्णेय , गोपाल आजाद और बजरंगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मेले के दौरान थाना प्रभारी गौण्डा डीके सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने मेले में सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
कृष्ण कुमार पत्रकार Aligarh Police Hirdesh Chaudhary Neeraj Kumar Rajat Upadhyay BJP Tarun Varshney हिंदू सम्राट धर्मा भैया Abhishek Paliwal Gourav Singh Mintorian Laxman Gupta Yug Varshney Lokesh Gupta Raju Upadhyay Raju Sharma
Koil, Aligarh | Oct 17, 2026