
अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका सख्त ,
रविवार तक का दिया समय,
उसके बाद पालिका करेगी कार्यवाही
ईओ अल्का बुरडक ने ठेला,
गाड़ा व रेहड़ी संचालकों को दी चेतावनी, अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान सहित वाहन होंगे जब्त
बीकानेर। बीकानेर जिले की नापासर नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे के मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अल्का बुरडक ने ठेला, सब्जी के गाड़े और रेहड़ी संचालकों को रविवार तक स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है।
ईओ बुरडक ने बताया कि मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर संबंधित लोगों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, इसके बावजूद कुछ लोगों ने अपने ठेले, गाड़े और रेहडिय़ां नहीं हटाई हैं। ऐसे सभी संचालक रविवार तक अपने स्तर पर अतिक्रमण हटा लें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवार सुबह से नगर पालिका की ओर से कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस दौरान मुख्य बाजार में अतिक्रमण कर खड़े ठेले, रेहडिय़ां और गाड़े नगर पालिका द्वारा जब्त किए जाएंगे। जब्ती की स्थिति में संबंधित संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अल्का बुरडक ने कहा की नियमित नगरपालिका के कार्मिकों के साथ इनको मौखिक नोटिस एवं दो बार मेरे स्वयं के द्वारा इनको नोटिस देकर वार्निंग चेतावनी देने के बाद भी काफी समय बीत जाने के बाद भी स्तिथि जस की तस है, इस लिए अधिकारियो के निर्देशानुसार सोमवार से उचित कार्यवाही शुरू की जाएगी।