बिरजू मयाल फिर गिरफ्तार । खुद को छलिया और कल्कि अवतार बताने वाला बिरजू गया फिर जेल।
मुकदमा रामनगर की एक महिला द्वारा किया गया है ,महिला के अनुसार बिरजू मयाल उनके पति की गैरमौजूदगी में जबरन सरकारी आवास में घुसा व महिला व उनकी लड़की के साथ अभद्रता कर शारिरिक संबंध बनाने का प्रयास किया ।
महिला द्वारा उसके साथ हाथापाई कर कपडे फाड़ने तथा जान से मारने के संबंध में एक तहरीर दी गई ।
तहरीर के आधार पर बिरजू मयाल फेसबुक/यूट्यूबर के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में दिनांक 21.11.2026 को एफआईआर नं0-368/2026, धारा-74,115(2),351(3),352,333 बीएनएस पंजीकृत किया गया।