सोशल मीडिया पर किताब बेचे जाने का वायरल वीडियो की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने कोंच प्रखंड के मध्य विद्यालय छतिहर जमालपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्चना सिन्हा और विशिष्ट शिक्षक मोहम्मद कमर जावेद को निलंबित कर दिया है। डीईओ की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि वायरल वीडियो की जांच के लिए 6 अगस्त 2026 को त्रिसदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। समिति ने 7 अगस्त को अपना प्रतिवेदन सौंपा।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी और शिक्षिका के विरुद्ध प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के अधीन रखा गया है। निलंबन अवधि में अर्चना सिन्हा और कमर जावेद का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, टिकारी के कार्यालय में निर्धारित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। शिक्षिका के विरुद्ध आरोप पत्र अलग से जारी किया जा रहा है। विभागीय कार्रवाई के दौरान आरोपों की विस्तृत जांच की जाएगी। #bdbiharjharkhand