
डीपीसी का काम जयपुर से करने की तैयारी संभाग स्तर के अधिकार हनन - बीकानेर में कर्मचारी विरोध में एकजुट
बीकानेर 19/12/2026 को आईजीएनपी कार्यालय मुख्य अभियंता बीकानेर सभाघर में वरीयता सूची /डीपीसी को लेकर इंदिरा गांधी नहर परियोजना बीकानेर एव सी. ए. डी बीकानेर कर्मचारी संगठन की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संभाग स्तर से वरिष्ठता के अधिकार को छिनकर जल संसाधन विभाग जयपुर में ले जाने का पूर्ण विरोध किया गया। बैठक में कर्मचारी नेता श्री भंवर पुरोहित ने कहा ये मुख्य अभियंता के अधिकारो को कम करने का प्रयास है: यहां की परिस्थितियो को जितना मुख्य अभियंता समझकर परियोजना को चला सकते हैं बाहर बैठे अधिकारियों के लिये संभव नही। आईजीएनपी संगठन एव सी. ए. डी संगठन ने मिलकर जयपुर तक इसका विरोध करने का निर्णय लिया ।
आज की बैठक में इग्नप्स संगठन के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह महामंत्री अशोक रंगा अशोक घत विजय सिंह निर्वाण सुखदेव सिंह ऋषिराज कला आदित्य सिंह धर्मेंद्र सिंह राजूपाल शंकर चौधरी राजेश सेन मनोहर सिंह अमजद ख़ान भंवर सिंह रवींद्र जागीर प्रकाश धीरज खिसिया मयंक सोलंकी रामचंद्र पंकज तंवर बजरंग मनीष रामावत संजय डेलू गणेश पुरोहित दिलीप शर्मा पवन कुमार सहित कई पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।