Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi

गिरिडीह। अपराध नियंत्रण, बेहतर कानून-व्यवस्था और जनमित्र पुलिसिंग के क्षेत्र में गिरिडीह पुलिस की कार्यशैली को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल किया गया है। देशभर के करीब 1,100 जिला पुलिस प्रमुखों के प्रदर्शन का आकलन अपराध नियंत्रण, नेतृत्व, जनसंपर्क, पारदर्शिता, नवाचार, संकट प्रबंधन और त्वरित निर्णय क्षमता जैसे मानकों पर किया गया। झारखंड से गिरिडीह के अलावा पाकुड़, धनबाद, सिमडेगा और स्पेशल ब्रांच के पुलिस अधिकारी भी सूची में शामिल हैं। अब चयनित अधिकारियों में से टॉप-25 पुलिस कप्तानों की अगली सूची जारी की जाएगी। यह उपलब्धि गिरिडीह पुलिस के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। #giridihpolice #drvimalkumar #giridihsp #giridih

Jharkhand, India | Aug 16, 2026