
डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा, स्वास्थ्य व आंगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प को लेकर समीक्षा बैठक किये और दिए गए कई निर्देश।
आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों की मरम्मत, जीर्णोद्धार, उन्नयन एवं नए निर्माण कार्य को लेकर गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान बिहार सरकार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से जारी निर्देश (पत्रांक 6183748) के आलोक में विशेष अभियान चलाने पर चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्राथमिकता के आधार पर लगभग 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन किया जाना है। इसके तहत विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों को सुदृढ़, अपग्रेड एवं नवनिर्मित करने के लिए स्थल चिह्नित किए जाएंगे। जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त तथा प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस विशेष अभियान का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। नए निर्माण की योजना जोड़ने से पहले यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा कि संबंधित स्थान पर भूमि उपलब्ध है। अगले 3 से 4 दिनों में पंचायतवार योजनाओं को चिह्नित कर विहित प्रपत्र (कायाकल्प टास्क रजिस्टर) में रिपोर्ट तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। इस समीक्षा बैठक में उपस्थित थें जिनमें मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, निदेशक, लेखा एवं प्रशासन
जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ समय सीमा के भीतर कायाकल्प सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया ताकि जिले के ग्रामीण आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा सके।