
बलिया के इतिहास में पहली बार: बलिया जयपुरिया स्कूल में CBSE ज़ोनल (Cluster V) गर्ल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
बलिया, 11 सितंबर 2026:
बलिया जयपुरिया स्कूल में 12 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक CBSE Cluster V Badminton Girls 2026 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बलिया जनपद में यह पहली बार है जब CBSE ज़ोनल गर्ल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है। बलिया के खेल इतिहास में यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जो विद्यालय एवं पूरे जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
इस प्रतियोगिता में Under-14, Under-17 एवं Under-19 बालिका वर्ग की खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह 12 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से बलिया जयपुरिया स्कूल में प्रारंभ होगा। उद्घाटन समारोह के पश्चात प्रतियोगिता के विभिन्न मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभ किए जाएंगे।
CBSE से पधारे पर्यवेक्षक श्री निलेश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच उद्घाटन समारोह के पश्चात निर्धारित कार्यक्रम एवं समय-सारिणी के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन एवं प्रबंधन बलिया जयपुरिया स्कूल के निदेशक श्री नवीन राय एवं सहायक निदेशक श्री ए.के. यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतियोगिता को सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री सी.एल. साहू (निदेशक - अकादमिक), डॉ. ए.डी. पाठक (निदेशक - संचालन), एवं श्री अनुराग शंकर पाण्डेय (प्रधानाचार्य) सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों का हार्दिक स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन तथा सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सादर,
श्री नवीन राय
निदेशक
बलिया जयपुरिया स्कूल
Ballia, Ballia | Sep 12, 2026