छतरपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, जफ्फू सहित 13 जुआरी गिरफ्तार ...
छतरपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 13 जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने मौके से 1 लाख 27 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
टीआई सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने सूचना के आ@धार पर बकायन खिड़की के पास जुआ खेल रहे लोगों की घेराबंदी की और मौके से करीब 13 जुआरियों को पकड़ा। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख 27 हजार रुपये नकद सहित जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध जुआ संचालकों और जुआरियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही