खनन कानून में संशोधन पर सीएम हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खनन कानून में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड और झारखंडवासियों ने विकास की दिशा में आगे बढ़ना शुरू ही किया था, तभी केंद्र सरकार ने खनन कानून में दुर्भाग्यपूर्ण संशोधन कर झारखंड जैसे राज्यों के हितों पर चोट करने का काम किया है।
सीएम ने कहा कि पूरा झारखंड इस संशोधन का पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ लोकतांत्रिक, संवैधानिक और कानूनी तरीके से मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में खनन कानून को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत हैं।
#NewsUpdate #JharkhandPolitics #HemantSoren #JMM #JharkhandNews #MiningLaw #Jharkhand #RanchiNews #BreakingNews #JharkhandGovernment