अखिलेश यादव की अपील से कुंडा की रामकथा को लेकर बढ़ी राजनीतिक चर्चा
आयोजन में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले विवादित व्यक्तियों को अनुमति न देने की शासन-प्रशासन से की अपील
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नवंबर और दिसंबर में होने वाले सार्वजनिक आयोजनों को लेकर शासन-प्रशासन से अपील की है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी विवादित व्यक्ति को किसी भी प्रकार के आयोजन की अनुमति न दी जाए
गौरतलब है कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बेंती राजभवन में 17 से 20 नवंबर तक रामकथा का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा वाचन करेंगे। ऐसे में अखिलेश यादव की पोस्ट में कुंडा का नाम शामिल होने को इसी आयोजन के संदर्भ में जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी व्यक्ति या आयोजन का नाम लेकर कोई सीधा उल्लेख नहीं किया है।
#akhileshyadav #ramktha #kunda #pratapgarh