
एस.के. भारद्वाज बने जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान, भारी मतों से दर्ज की जीत...
फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। छह पदों के लिए मतदान कराया गया, जिसमें एस.के. भारद्वाज ने भारी मतों से जीत दर्ज कर प्रधान पद हासिल किया।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
इन्हें मिली कार्यकारिणी में जिम्मेदारी
मतदान प्रक्रिया में चेतन भारद्वाज सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, एडवोकेट राजेश गुप्ता वाइस प्रेसिडेंट, सतेंद्र यादव महासचिव, सत्यवान नरवाल कैशियर और विनीत त्यागी संयुक्त सचिव चुने गए।पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार महिला सदस्यों को भी कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिया गया। एडवोकेट मीनू कुमारी को महिला वाइस प्रेसिडेंट चुना गया।
तीन सदस्य निर्विरोध शामिल
अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में निखिल चौधरी, सोनिया सैनी और दीपांशु को निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन के हित में मिलकर कार्य करने तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया।
चुनाव अधिकारी और सहयोगियों का जताया आभार
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों ने चुनाव अधिकारी नरेंद्र चौधरी का आभार जताया। चुनाव संचालन में उनके सहयोगी एडवोकेट दीपक गेरा और एडवोकेट संदीप मक्कड़ के योगदान की भी सराहना की गई।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दी बधाई
चुनाव प्रक्रिया में वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. मिश्रा, विजय शर्मा, ऑल इंडिया टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन के महासचिव संदीप सेठी, एस.एन. त्यागी, चौधरी बलबीर सिंह, आर.एस. गांधी, महेश शर्मा, संजय डंडे, राजीव गौड़, बलराम शर्मा, सुजीत चौहान, डी.आर. चौधरी, अजीत भाटी, राज कुमार चौधरी, अमर सिंह, राजेंद्र शर्मा, संजय गुप्ता, अरविंद पटेल, अभिषेक जोशी और अमित कुमार का विशेष योगदान रहा।
सभी वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और जिला टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।