मोरनी में लगे जनता दरबार में मोरनी में रेवेन्यू ऑफिसर को सीएम की लताड़....
एक वर्ष से इंतकाल में चढ़ाने में गुस्सा हुआ सीएम..
हरियाणा के मोरनी में आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण की जमीन के इंतकाल का मामला पिछले एक वर्ष से लंबित पड़ा था, जिस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद रेवेन्यू ऑफिसर से जवाब तलब किया।
जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों के कार्य समय पर पूरे किए जाएं और लंबित मामलों का तुरंत समाधान किया जाए।
मोरनी क्षेत्र के लोगों ने भी इंतकाल और राजस्व विभाग से जुड़े मामलों में देरी की शिकायतें मुख्यमंत्री के सामने रखीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।