भैंस चोरी गिरोह का दूसरा आरोपी यूपी से दबोचा, पुलिस ने चोरी की भैंस बरामद की, नशे की लत को पूरा करने के लिए करते थे भैंस चोरी
दोनों आरोपियों के खिलाफ यूपी-हरियाणा में दर्जनों चोरी व अन्य आपराधिक मामलें दर्ज
#पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #panchkula
पंचकूला/ 03 जून:-पंचकूला पुलिस ने भैंस चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अब तक गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और हरियाणा में दर्जनों चोरी एवं अन्य आपराधिक मामलें दर्ज है तथा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी है और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे है। पुलिस द्वारा इस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
एसीपी सुरेन्द्र सिंह के अनुसार थाना कालका में शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह दूध बेचने का कार्य करता है तथा उसने अपने और अपने भतीजे की भैंसें गांव स्थित बाड़े में बांधी हुई थीं। दिनांक 06 अप्रैल 2026 की रात चारा-पानी देने के बाद दोनों भैंसों को सुरक्षित बांध दिया गया था, लेकिन अगले दिन सुबह बाड़े में पहुंचने पर दोनों भैंसें गायब मिलीं। शिकायत के आधार पर थाना कालका में 7 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: मामले की जांच एवीटी स्टाफ पंचकूला को सौंपी गई। जांच के दौरान इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने पहले आरोपी आरोपी हमीद उर्फ टल्ली निवासी जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा एक भैंस बरामद की गई, जिसकी पहचान उसके वास्तविक मालिक द्वारा की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे सौंप दिया गया।
इसी कड़ी में पुलिस ने मामले में दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिनांक 31 मई 2026 को आरोपी बुरहान निवासी जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी को 1 जून को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी को भी आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है तथा चोरी और संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।