
गरहाँ में 5187 लीटर शराब बरामदगी मामले में बड़ा एक्शन, तस्कर संतोष कुशवाहा गिरफ्तार; 14 मामलों का आपराधिक इतिहास
मुजफ्फरपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गरहाँ ओपी, अहियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के एक पुराने मामले में वांछित अभियुक्त संतोष कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर गरहाँ ओपी की टीम ने पटियासा जलाल के पास छापेमारी की थी। इस दौरान एक ट्रक और दो कारों में छिपाकर रखी गई कुल 5,187.276 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गए थे। मामले में अहियापुर गरहाँ ओपी थाना कांड संख्या 1275/26 दर्ज किया गया था।
इसी मामले में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मीनापुर थाना क्षेत्र के संतोष कुमार कुशवाहा को एक चारपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल और एक वाहन बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ शराबबंदी, चोरी, हथियार, एनडीपीएस, अपहरण और लूट समेत 14 मामलों का उल्लेख किया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच जारी है।
#TirhutNow #MuzaffarpurNews #BiharPolice #SharabTस्करी #CrimeNews