
#किशाऊ परियोजना समझौता जल सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: योगी
#नई #दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौता सहकारी संघवाद की भावना को सशक्त करने के साथ देश में जल संसाधनों के समुचित उपयोग और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की उपस्थिति में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। उन्होंने कहा कि राज्यों के आपसी सहयोग और समन्वय से जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव होगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह समझौता देश के विभिन्न राज्यों के बीच सहयोग और साझेदारी की भावना को मजबूत करता है। जल संरक्षण और उसके समुचित उपयोग की दिशा में उठाया गया यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा।
#YogiAdityanath #YogiGovernment #KishauMultipurposeProject #KishauProject #AmitShah #CRPatil #JalShakti #WaterSecurity #CooperativeFederalism #UttarPradesh #Uttarakhand #HimachalPradesh #Rajasthan #Delhi #Haryana #जलसुरक्षा #किशाऊपरियोजना #योगीआदित्यनाथ #जलशक्ति #सहकारीसंघवाद