Public App Logo
दया मंदिर टॉकीज में किस-किस ने फिल्म देखी है? 🎬❤️ एक सिनेमाघर नहीं, मंदसौर की धड़कन और हमारी यादों का घर था दया मंदिर टॉकीज। वो भी क्या दिन थे, जब इस ऐतिहासिक छविगृह के बाहर टिकट के लिए लंबी कतारें लगा करती थीं। दर्जनों फिल्मों ने यहां सिल्वर जुबली, गोल्डन जुबली और 100 दिनों तक हाउसफुल चलने का सफर तय किया। शहर के बीचों-बीच स्थित इस टॉकीज के नाम पर जिस सड़क का नाम दया मंदिर रोड पड़ा, वहां का पारिवारिक माहौल, साफ-सफाई, विशाल पार्किंग, समोसे की खुशबू और फिल्म के दौरान गूंजती तालियां-सीटियां आज भी याद आती हैं। आज दया मंदिर टॉकीज बंद हो चुका है और वहां सिर्फ यादें बाकी हैं। मल्टीप्लेक्स के दौर में भी दया मंदिर का वो पुराना चार्म शायद कभी वापस नहीं आ सकता। मैंने यहां राजा हिंदुस्तानी, लगान, गदर जैसी कई सुपरहिट फिल्में देखी हैं। ❤️ आपने दया मंदिर टॉकीज में कौन-सी फिल्म देखी थी? आपकी सबसे यादगार फिल्म और उससे जुड़ी कोई याद हो तो कमेंट में जरूर बताइए। 👇 #मंदसौर #दया_मंदिर_टॉकीज #पुराना_मंदसौर #Mandsar - Mandsaur News