कलेक्टर श्री सिंह ने राजसी पालकी एवं राजसी सवारी भ्रमण मार्ग का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना ने राजसी पालकी एवं राजसी सवारी के मंदसौर शहर भ्रमण को लेकर निर्धारित रूट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी तथा मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने पशुपतिनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर पशुपतिनाथ की बड़ी पुलिया, मंडी गेट, शुक्ला चौक, गणपति चौक, नयापुरा मार्ग, लक्कड़ पीठा चौराहा, गोल चौराहा, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड एवं घंटाघर क्षेत्र तक के संपूर्ण मार्ग का निरीक्षण किया।
#Mandsaur
#मंदसौर