भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा विकसित “नीति तारा (Tool Kit for Analysis, Review & Action)” राष्ट्रीय स्तर पर सबसे पहले कोण्डागांव जिले को प्रदान किया गया।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में राज्य नीति आयोग की जॉइंट डायरेक्टर डॉ. नीतु गोर्डिया ने टूलकिट की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि यह पहल सभी विभागों के लिए उपयोगी साबित होगी और विकास कार्यों की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार लाएगी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना, सामाजिक विकास, पशुपालन, एनआरएलएम/बिहान एवं टीबी स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों के संकेतकों की समीक्षा, डेटा विश्लेषण, प्रगति मॉनिटरिंग एवं साक्ष्य आधारित कार्ययोजना निर्माण पर प्रशिक्षण दिया गया।
नीति तारा के माध्यम से आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रमों के अंतर्गत विकास संकेतकों की प्रभावी निगरानी और बेहतर निर्णय प्रक्रिय