शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में कैंपस सिलेक्शन 03 जून को
--
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में दिनांक 3 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात की प्रतिष्ठित कंपनी स्ट्रक्चर एंड स्पार्क इन्फ्रा द्वारा इलेक्ट्रीशियन, फिटर एवं वेल्डर व्यवसाय से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। प्लेसमेंट में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित फ्रेशर अभ्यर्थियों को ₹18,000 से ₹22,000 प्रतिमाह तथा दो वर्ष या उससे अधिक कार्यानुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को ₹22,000 से ₹28,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। संस्था द्वारा सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस कैंपस प्लेसमेंट में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है। अधिक जानकारी के लिए श्री मनोज विश्वकर्मा से मोबाइल नंबर 9131087260 पर संपर्क किया जा सकता है।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh