आम आदमी का चालान, विधायक जी का 'भौकाल'! बिना हेलमेट बाइक रैली में निकले BJP MLA
पूर्वी चंपारण के चिरैया विधानसभा से BJP विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो सिस्टम पर कई सवाल खड़े कर रहा है।
मौका था पीएम मोदी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा पर आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सभा' के लिए निकाली गई विशाल बाइक रैली का। लेकिन इस रैली की अगुवाई कर रहे विधायक जी यातायात नियमों को ही भूल गए और बिना हेलमेट के सड़क पर उतर आए। नेताजी के साथ-साथ उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी हेलमेट पहनना जरूरी नहीं समझा।
जनता पूछ रही है सवाल:
आम आदमी अगर बिना हेलमेट घर से निकल जाए, तो पुलिस तुरंत चालान काट देती है। लेकिन जब एक जनप्रतिनिधि, जिसकी जिम्मेदारी समाज को सही संदेश देने की होती है, वो नियमों की धज्जियां उड़ाए... तो पुलिस मौन क्यों हो जाती है?
👇 आपकी क्या राय है?
#ChiraiyaMLA #LalbabuPrasadGupta #BiharNews #MotihariNews #TrafficRules