
चोरी की बाइक के पार्ट्स समेत आरोपी गिरफ्तार
कासगंज कोतवाली पुलिस ने अमांपुर फाटक के पास की कार्रवाई, चेसिस, इंजन और तीन बोरे में भरे बाइक पार्ट्स बरामद
कासगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कासगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल का चेसिस, इंजन और तीन बोरे में रखे मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को अमांपुर फाटक से सहावर फाटक की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम ने नितिन उर्फ सुंदर पुत्र महीपाल, निवासी गुलाबी नगला, थाना व जिला कासगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल का चेसिस व इंजन तथा मोटरसाइकिल के पार्ट्स से भरे तीन बोरे बरामद किए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली कासगंज में मुकदमा अपराध संख्या 596/2026, धारा 318(4)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र सहित कोतवाली कासगंज पुलिस टीम शामिल रही।