
राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया तेजस्वी यादव का 37वां जन्मदिन, दीर्घायु होने की कामना की
बिहार/बांका। प्रखंड मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में प्रखंड स्तरीय राजद संगठन की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का 37वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां साझा कीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन समारोह में मुख्य रूप से प्रखंड राजद अध्यक्ष धनंजय मंडल, जिला महासचिव उमाशंकर राय, पूर्व जिला परिषद सदस्य सह पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यशवंत प्रसाद राय, पत्थरड्डा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव एवं अमरिंदर राय उपस्थित रहे। इसके अलावा भितिया पंचायत अध्यक्ष कुंदन कुमार, तेलियापहाड़ पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, पत्थरड्डा पंचायत अध्यक्ष शंकर यादव, जयद्रथ कुमार यादव, प्रखंड मीडिया प्रभारी राहुल रंजन, प्रणव भारतीय, प्रशांत कुमार, अजय कुमार, शुभम कुमार, अमरेंद्र मंडल सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।