Public App Logo
बिहार के लखीसराय मंदिर हादसे की जांच के आदेश, सीएम ने 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का किया एलान। दैनिक वीरधरा राजस्थान। पटना। बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़ से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के लिए मुआवजे का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, लखीसराय के अशोकधाम हाल्ट पर हुई हृदयविदारक दुर्घटना में सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से ₹4-4 लाख अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। - Chittaurgarh News