
बसेड़ी में एसीबी का बड़ा एक्शन 25 हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार
धौलपुर जिले की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत रतनपुर के कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, परिवादी ने एसीबी चौकी धौलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि मनरेगा योजना में मस्टरोल जारी करने के बदले आरोपी कर्मचारी द्वारा 26 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
इसके बाद एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में धौलपुर एसीबी चौकी के पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानचंद के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी रमेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया। एसीबी टीम ने आरोपी की पैंट की जेब से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।
#highlightseveryone #followerseveryone #highlightseveryonefollowers #followersreels #DholpurNews dholpur_rajasthan RajasthanNews