दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की भिड़ंत में 28 वर्षीय युवक की मौ,त! 🚨
दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे 148 पर सैंथल थाना क्षेत्र के बांसडी बाईपास पुलिया के पास बुधवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 28 साल के बाइक सवार युवक की जान चली गई।
घटना का विवरण:
मृतक की पहचान: ओमप्रकाश योगी (28 वर्ष), पुत्र सुरेश चंद योगी, निवासी रायपुर (आंधी थाना क्षेत्र, जयपुर ग्रामीण)।
हादसे का कारण: ओमप्रकाश बाइक से दौसा से आंधी की ओर जा रहा था, तभी सामने से (आंधी से दौसा की तरफ) आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई: हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर सैंथल थाने से ASI राधेश्याम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
अस्पताल में घोषणा: गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को 108 एम्बुलेंस की मदद से दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
#Dausa #NH148 #RoadAccident #Sainthal #DausaNews #jagattaknews