Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ में लेटरल एंट्री की प्रवेश प्रक्रिया -- शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की लेटरल एंट्री की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून से 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। लेटरल एंट्री चरण में पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए 25 जून 2026 से 30 जुलाई 2026 संस्थाओं के प्राथमिकता क्रम का चयन एवं संस्था में उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों के सत्यापन एवं प्रवेश की प्रक्रिया 03 अगस्त 2026 से 08 अगस्त 2026 तक संचालित की जाएगी। महाविद्यालय में वर्तमान में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, प्रायोगिक प्रशिक्षण तथा उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल विकास का अवसर प्रदान किया जाता है। महाविद्यालय में अनुभवी संकाय सदस्य, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, इंटरनेट सुविधा तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु तकनीकी, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का नियमित आयोजन भी किया जाता है। महाविद्यालय प्रशासन ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें तथा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgrah

MORE NEWS

खनिज रेत का ओवरलोड परिवहन करने पर एक डंपर पकड़ा गया
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार खनिज विभाग के दल द्वारा रेत की अवैध उत्खनन परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को बड़ागांव क्षेत्र में खनिज विभाग के दल द्वारा एक डंपर एमपी15जेडएफ9863 को खनिज रेत का ओवरलोड परिवहन करते पकड़ा गया।
 वाहन चालक द्वारा वाहन पुष्पेंद्र राजपूत निवासी टीकमगढ़ का बताया गया। वाहन चालक की कथन अनुसार रेत को उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था। सहायक खनिज अधिकारी द्वारा वाहन को मौके पर जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में थाना बड़ागांव धसान में रखा गया।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgrah

खनिज रेत का ओवरलोड परिवहन करने पर एक डंपर पकड़ा गया --- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार खनिज विभाग के दल द्वारा रेत की अवैध उत्खनन परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को बड़ागांव क्षेत्र में खनिज विभाग के दल द्वारा एक डंपर एमपी15जेडएफ9863 को खनिज रेत का ओवरलोड परिवहन करते पकड़ा गया। वाहन चालक द्वारा वाहन पुष्पेंद्र राजपूत निवासी टीकमगढ़ का बताया गया। वाहन चालक की कथन अनुसार रेत को उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था। सहायक खनिज अधिकारी द्वारा वाहन को मौके पर जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में थाना बड़ागांव धसान में रखा गया। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgrah

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 33 लाख 92 हजार 695 सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में अंतरित किए 203 करोड़ 56 लाख रुपये
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को मंत्रालय भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 33 लाख 92 हजार 695 से अधिक भाई-बहनों और बुजुर्गों के खातों में माह मई महीने की 203 करोड़ 56 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इस दौरान टीकमगढ़ जिले के 32668 हितग्राहियों के खातों में माह मई महीने की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का भुगतान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि घर में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद होना, तपती धूप में ठंडी छांव के समान होता है। हमारी संस्कृति में बुजुर्गों, असहायों और समाज के सबसे कमजोर वर्ग को आदर देना केवल कर्तव्य नहीं बल्कि हमारा धर्म माना गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी कोशिश है कि राज्य का कोई भी निर्धन परिवार, माताएं, बहनें या हमारे दिव्यांग साथी स्वयं को बेसहारा न समझें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंत्योदय का संकल्प सिद्ध हो रहा है। इसी दिशा में राज्य सरकार भी गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के कल्याण में जुटी है।

इस अवसर पर टीकमगढ़ जिले से कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया। इस दौरान उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री सौरभ तिवारी सहित संबंधित अधिकारी तथा हितग्राही उपस्थित रहे।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgrah

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 33 लाख 92 हजार 695 सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में अंतरित किए 203 करोड़ 56 लाख रुपये --- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को मंत्रालय भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 33 लाख 92 हजार 695 से अधिक भाई-बहनों और बुजुर्गों के खातों में माह मई महीने की 203 करोड़ 56 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इस दौरान टीकमगढ़ जिले के 32668 हितग्राहियों के खातों में माह मई महीने की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि घर में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद होना, तपती धूप में ठंडी छांव के समान होता है। हमारी संस्कृति में बुजुर्गों, असहायों और समाज के सबसे कमजोर वर्ग को आदर देना केवल कर्तव्य नहीं बल्कि हमारा धर्म माना गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी कोशिश है कि राज्य का कोई भी निर्धन परिवार, माताएं, बहनें या हमारे दिव्यांग साथी स्वयं को बेसहारा न समझें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंत्योदय का संकल्प सिद्ध हो रहा है। इसी दिशा में राज्य सरकार भी गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के कल्याण में जुटी है। इस अवसर पर टीकमगढ़ जिले से कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया। इस दौरान उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री सौरभ तिवारी सहित संबंधित अधिकारी तथा हितग्राही उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgrah

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

Tikamgarh, Tikamgarh | Jun 26, 2026

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ में लेटरल एंट्री की प्रवेश प्रक्रिया -- शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की लेटरल एंट्री की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। संचालनालय तकनीकी शिक्षा, मध्यप्रदेश द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून से 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। लेटरल एंट्री चरण में पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए 25 जून 2026 से 30 जुलाई 2026 संस्थाओं के प्राथमिकता क्रम का चयन एवं संस्था में उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों के सत्यापन एवं प्रवेश की प्रक्रिया 03 अगस्त 2026 से 08 अगस्त 2026 तक संचालित की जाएगी। महाविद्यालय में वर्तमान में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, प्रायोगिक प्रशिक्षण तथा उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल विकास का अवसर प्रदान किया जाता है। महाविद्यालय में अनुभवी संकाय सदस्य, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, इंटरनेट सुविधा तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु तकनीकी, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का नियमित आयोजन भी किया जाता है। महाविद्यालय प्रशासन ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें तथा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgrah - Tikamgarh News