.गौंडा कस्बा में आदर्श रामचरित प्रदर्शन समिति गौंडा (हरिगढ़) की रामलीला के नौवें दिन श्री राम सुग्रीवमित्रता बलि वध अंगद युवराज ' की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान श्रीराम की आरती के साथ की।नौवें दिन हरेंद्र फौजदार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने भगवान राम की आरती कर रामलीला का उदघाटन किया। कमेटी पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें राम दरबार की तस्वीर भेंट की।अतिथियों के पूजन के बाद, श्री शिव कृपा आदर्श रामलीला मंडल, बरखेड़ा (करौली, राजस्थान) के कलाकारों ने मंच पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रीराम सुग्रीव मित्रता बालीवध अंगद युवराज ' की लीला का सजीव मंचन किया, जिससे दर्शक भावुक हो गए।इस आयोजन को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मा भैया, महामंत्री रजत उपाध्याय, उपाध्यक्ष तरुण अटल मंत्री टिंकल उपाध्याय सभी पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों का योगदान रहा।
कृष्ण कुमार पत्रकार Neeraj Kumar हिंदू सम्राट धर्मा भैया Rajat Upadhyay BJP Abhishek Paliwal Tarun Varshney
Koil, Aligarh | Oct 14, 2026