गोंडा के झंझरी ब्लॉक में सरकारी राशन की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। जांच के दौरान दो कोटेदारों की दुकानों पर कुल 196.80 क्विंटल खाद्यान्न कम पाया गया है।
दसियापुर और नरायनपुर बली की दुकानों पर 39.77 क्विंटल, जबकि बभनी कानूनगो और बूढ़ा देवर की दुकानों पर 157.03 क्विंटल गेहूं और चावल की कमी मिली है।
जांच में स्टॉक रजिस्टर और जरूरी अभिलेख भी नहीं मिले। खाद्यान्न की हेराफेरी के आरोप में पूर्ति विभाग की तहरीर पर दोनों कोटेदारों के खिलाफ अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
डीएसओ कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने दोनों कोटेदारों की दुकानों को निलंबित कर दिया है।
सवाल यह है कि गरीबों के हिस्से का राशन आखिर कहां गायब हो गया?
#GondaNews #Gonda #RationScam #UttarPradesh #BreakingNews
Gonda, Gonda | Nov 7, 2026