Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

स्वतंत्रता दिवस पर एकमा नगर पंचायत में बड़ी चूक! उल्टा फहराया गया तिरंगा सारण / एकमा : देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मना रहा है। इसी बीच सारण जिले के एकमा नगर पंचायत कार्यालय से राष्ट्रीय ध्वज के प्रदर्शन में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान तिरंगा उल्टा फहराए जाने की तस्वीर और वीडियो सामने आए हैं। तस्वीरों में हरा रंग ऊपर और केसरिया रंग नीचे दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि ध्वजारोहण के दौरान मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों का ध्यान कथित तौर पर इस गलती पर नहीं गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कई दिन पहले से किए जाने के बावजूद सरकारी कार्यालय परिसर में ऐसी चूक ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर घटना की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की। बताया जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद तिरंगे को उतारकर सही तरीके से फहराया गया। हालांकि, तब तक घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो चुके थे। क्या कहती है झंडा संहिता? भारतीय झंडा संहिता के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज को उल्टे रूप में प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। तिरंगे में केसरिया पट्टी ऊपर, सफेद बीच में और हरी पट्टी नीचे होनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कराने और ध्वजारोहण के दौरान मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। #Ekma #Saran #Chhapra #IndependenceDay #Tiranga #NationalFlag #BiharNews #KaawKaawNews

Chapra, Saran | Aug 15, 2026