
⏩अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न
⏩अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में मेरा युवा भारत , राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं होमगार्ड के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपदा जोखिमों के प्रति जागरूक करना तथा आपदा के समय प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करना था।
⏩ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्लाटून कमांडर राहुल कुमार साहू रहे। इस अवसर पर जिला नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी उमाशंकर मिश्रा, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अरविंद शाह बड़करे, डॉ. ऋषिराज सिंह एवं डॉ. संध्या कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता राहुल कुमार साहू ने उमरिया जिले के आपदा जोखिम प्रोफाइल की विस्तृत जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले आवश्यक उपायों के बारे में बताया। उन्होंने अग्नि सुरक्षा एवं आपदा से निपटने में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों का जीवंत प्रदर्शन कर उनके उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से आपदा मित्र प्रशिक्षण से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में कार्य करना महत्वपूर्ण है। जागरूकता, प्रशिक्षण और त्वरित प्रतिक्रिया से आपदा के प्रभाव को कम करने तथा लोगों की जान बचाने में सहायता मिल सकती है।
कार्यक्रम में मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों सहित लगभग 150 युवाओं एवं प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को आपदा जोखिम न्यूनीकरण, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के प्रति जागरूक किया गया।
@cmmadhyapradesh
@mohdept
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria