शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दो बटुकों से यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज अपने आरोपों से पीछे हट गए हैं। मंगलवार को फेसबुक पर जारी एक वीडियो में उन्होंने दावा किया कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास के दबाव में आकर उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह भी आरोप लगाया कि इस कथित साजिश में कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।
#shankaracharyaavimukteshwaranand #ashutoshbrahmchari