विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
#टड़ियावां, हरदोई | 02 जून मंगलवार को रंजना हॉस्पिटल, टड़ियावां परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। इस दौरान पूरा परिसर “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयकारों से गूंज उठा। भंडारे का आयोजन डॉ. विकास अवस्थी (संचालक, रंजना हॉस्पिटल), संरक्षक अजीत उपाध्याय और सुमित त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी,डॉ. विकास अवस्थी ने बताया कि रंजना हॉस्पिटल केवल इलाज का केंद्र ही नहीं, बल्कि सेवा का भी केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रभु की कृपा से हर वर्ष यह भंडारा आयोजित किया जाता है, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों की सेवा की जा सके।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता द टेलीकास्ट न्यूज
Hardoi, Hardoi | Jun 2, 2026