पद्म पुरस्कार हेतु ऑनलाईन पोर्टल पर 15 जुलाई तक प्रेषित
.....
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग के अपर सचिव के जारी आदेशानुसार विगत वर्षों की भांति वर्तमान वर्ष में भी म०प्र०शासन, गृह विभाग द्वारा निर्मित अवार्डस पोर्टल www.padmaawards.mp.gov.in पर जिला स्तर से पद्म पुरस्कारों हेतु योग्य व्यक्तियों के नामांकन ऑनलाईन प्रस्ताव 30 जून 2026 तक चाहे गए थे।
जारी पत्र में कहा गया है कि पद्म पुरस्कार हेतु प्रतिभागियों का चयन कर उनके नामांकन एवं आवश्यक स्तावेज गृह विभाग के ऑनलाईन पोर्टल पर अब 15 जुलाई 2026 तक प्रेषित किये जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नं. 9893990367 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
#शहडोल #shahdol