Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटने के बाद उनका एक ऑडियो कॉल सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है 😀

Sohagpur, Shahdol | Jul 12, 2026

MORE NEWS

विधायक ने मॉडल रोड का किया भूमिपूजन, नाम होगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग
 ....
शहडोल नगर के अधोसंरचनात्मक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पालिका परिषद, शहडोल द्वारा मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के अंतर्गत इंदिरा चौक से बलपुरवा न्यू बस स्टैंड तक प्रस्तावित मॉडल रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा, अध्यक्ष नगर पालिका श्री घनश्याम जायसवाल सहित अन्य जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया।

 628 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत बनने वाले मार्ग का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग रखा गया।

 यह सड़क नगर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ शहडोल के शहरी विकास एवं सौंदर्यीकरण को नई पहचान प्रदान करेगी।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निशांत सिंह ठाकुर, समाजसेवी अजय अवस्थी, श्रीमती कुन्दन पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं लोग मौजूद रहे।

#शहडोल #shahdol

विधायक ने मॉडल रोड का किया भूमिपूजन, नाम होगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग .... शहडोल नगर के अधोसंरचनात्मक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर पालिका परिषद, शहडोल द्वारा मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के अंतर्गत इंदिरा चौक से बलपुरवा न्यू बस स्टैंड तक प्रस्तावित मॉडल रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा, अध्यक्ष नगर पालिका श्री घनश्याम जायसवाल सहित अन्य जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया। 628 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत बनने वाले मार्ग का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग रखा गया। यह सड़क नगर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ शहडोल के शहरी विकास एवं सौंदर्यीकरण को नई पहचान प्रदान करेगी। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निशांत सिंह ठाकुर, समाजसेवी अजय अवस्थी, श्रीमती कुन्दन पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं लोग मौजूद रहे। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर बनाएं स्वस्थ, समृद्ध एवं खुशहाल परिवार 
....
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, निकाली गई रैली
...
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश मिश्रा के निर्देशन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर महिला ट्रेनिंग सेंटर शहडोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. डी. कंवर ने बताया कि 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के मध्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में फिक्स डे कैलेंडर बनाकर नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा व्ही.एच.एन.डी. की आयोजित बैठकों में परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया जाएगा तथा हितग्राही को स्थाई साधन (पुरुष, महिला, नसबंदी, तथा स्थाई साधन निरोध, ओरल पिल्स) आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी अपनाने वाले हितग्राहियों को 3 हजार रूपये तथा प्रेरक को 400 रूपये, महिला नसबंदी प्रसव के तुरंत बाद करने वाली महिला को 3 हजार रूपये तथा प्रेरकों को 400 रूपये प्रदान किए जाते हैं। इसी प्रकार महिला नसबंदी तथा मिनी लैंप पर हितग्राहियों को

 2 हजार रूपये तथा प्रेरकों को 300 रूपये  दिए जाते हैं। अस्थाई साधन कॉपरटी अपनाने वाली महिलाओं को 300 रूपये एवं लगाने वाली नर्स को 150 रुपए तथा आशा कार्यकर्ता को 150 रुपए दिए जाते हैं। इसी प्रकार अंतरा इंजेक्शन लगवाने वाली महिलाओं एवं प्रेरको को 100-100 रूपये प्रदान किये जाते है।

साथ ही विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा महिला ट्रेनिंग सेंटर की महिलाओं द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई। 

रैली के माध्यम से नागरिकों को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जनसंख्या स्थिरता तथा छोटे परिवार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जनसंख्या नियंत्रण एवं स्वस्थ परिवार से जुड़े संदेशों वाले नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।  एवं  नागरिकों से अपील की कि वे परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर स्वस्थ, समृद्ध एवं खुशहाल परिवार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके शुक्ला, डॉ. योगेंद्र पासवान, प्राचार्य श्रीमती टी एस सुखनंदन, डीपीएम श्री मनोज द्विवेदी धीरेंद्र श्रीवास्तव रविंद्र शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमला एवं महिला ट्रेनिंग सेंटर की महिलाएं उपस्थित रही।

#शहडोल #shahdol

परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर बनाएं स्वस्थ, समृद्ध एवं खुशहाल परिवार .... विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, निकाली गई रैली ... कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश मिश्रा के निर्देशन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर महिला ट्रेनिंग सेंटर शहडोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. डी. कंवर ने बताया कि 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के मध्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में फिक्स डे कैलेंडर बनाकर नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा व्ही.एच.एन.डी. की आयोजित बैठकों में परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया जाएगा तथा हितग्राही को स्थाई साधन (पुरुष, महिला, नसबंदी, तथा स्थाई साधन निरोध, ओरल पिल्स) आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी अपनाने वाले हितग्राहियों को 3 हजार रूपये तथा प्रेरक को 400 रूपये, महिला नसबंदी प्रसव के तुरंत बाद करने वाली महिला को 3 हजार रूपये तथा प्रेरकों को 400 रूपये प्रदान किए जाते हैं। इसी प्रकार महिला नसबंदी तथा मिनी लैंप पर हितग्राहियों को 2 हजार रूपये तथा प्रेरकों को 300 रूपये दिए जाते हैं। अस्थाई साधन कॉपरटी अपनाने वाली महिलाओं को 300 रूपये एवं लगाने वाली नर्स को 150 रुपए तथा आशा कार्यकर्ता को 150 रुपए दिए जाते हैं। इसी प्रकार अंतरा इंजेक्शन लगवाने वाली महिलाओं एवं प्रेरको को 100-100 रूपये प्रदान किये जाते है। साथ ही विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा महिला ट्रेनिंग सेंटर की महिलाओं द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नागरिकों को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जनसंख्या स्थिरता तथा छोटे परिवार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जनसंख्या नियंत्रण एवं स्वस्थ परिवार से जुड़े संदेशों वाले नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। एवं नागरिकों से अपील की कि वे परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर स्वस्थ, समृद्ध एवं खुशहाल परिवार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके शुक्ला, डॉ. योगेंद्र पासवान, प्राचार्य श्रीमती टी एस सुखनंदन, डीपीएम श्री मनोज द्विवेदी धीरेंद्र श्रीवास्तव रविंद्र शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमला एवं महिला ट्रेनिंग सेंटर की महिलाएं उपस्थित रही। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

उप संचालक जनसंपर्क श्री जी.एस. मर्सकोले ने संभागीय जनसंपर्क कार्यालय शहडोल पहुंचकर पुनः उप संचालक के पद पर पदभार ग्रहण किया। 

      इस अवसर पर सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री गजेंद्र द्विवेदी सहित पत्रकारो एवं कार्यालयकर्मियो ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। 

    उप संचालक ने संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय में संचालित जनसंपर्क गतिविधियों, मीडिया समन्वय, प्रकाशन कार्य एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

     इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश मिश्रा, श्री राहुल सिंह राणा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास हलवाई,  जितेंद्र विश्वकर्मा, अजय केवट, सुनील द्विवेदी सहित जनसम्पर्क कार्यालय के कर्मचारी एवं अन्य पत्रकार उपस्थित रहें।

#शहडोल #shahdol

उप संचालक जनसंपर्क श्री जी.एस. मर्सकोले ने संभागीय जनसंपर्क कार्यालय शहडोल पहुंचकर पुनः उप संचालक के पद पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री गजेंद्र द्विवेदी सहित पत्रकारो एवं कार्यालयकर्मियो ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। उप संचालक ने संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय में संचालित जनसंपर्क गतिविधियों, मीडिया समन्वय, प्रकाशन कार्य एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश मिश्रा, श्री राहुल सिंह राणा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास हलवाई, जितेंद्र विश्वकर्मा, अजय केवट, सुनील द्विवेदी सहित जनसम्पर्क कार्यालय के कर्मचारी एवं अन्य पत्रकार उपस्थित रहें। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटने के बाद उनका एक ऑडियो कॉल सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है 😀 - Sohagpur News