उप संचालक जनसंपर्क श्री जी.एस. मर्सकोले ने संभागीय जनसंपर्क कार्यालय शहडोल पहुंचकर पुनः उप संचालक के पद पर पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री गजेंद्र द्विवेदी सहित पत्रकारो एवं कार्यालयकर्मियो ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
उप संचालक ने संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय में संचालित जनसंपर्क गतिविधियों, मीडिया समन्वय, प्रकाशन कार्य एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश मिश्रा, श्री राहुल सिंह राणा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास हलवाई, जितेंद्र विश्वकर्मा, अजय केवट, सुनील द्विवेदी सहित जनसम्पर्क कार्यालय के कर्मचारी एवं अन्य पत्रकार उपस्थित रहें।
#शहडोल #shahdol
22 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026