परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर बनाएं स्वस्थ, समृद्ध एवं खुशहाल परिवार
....
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, निकाली गई रैली
...
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश मिश्रा के निर्देशन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर महिला ट्रेनिंग सेंटर शहडोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. डी. कंवर ने बताया कि 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के मध्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में फिक्स डे कैलेंडर बनाकर नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा व्ही.एच.एन.डी. की आयोजित बैठकों में परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया जाएगा तथा हितग्राही को स्थाई साधन (पुरुष, महिला, नसबंदी, तथा स्थाई साधन निरोध, ओरल पिल्स) आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी अपनाने वाले हितग्राहियों को 3 हजार रूपये तथा प्रेरक को 400 रूपये, महिला नसबंदी प्रसव के तुरंत बाद करने वाली महिला को 3 हजार रूपये तथा प्रेरकों को 400 रूपये प्रदान किए जाते हैं। इसी प्रकार महिला नसबंदी तथा मिनी लैंप पर हितग्राहियों को
2 हजार रूपये तथा प्रेरकों को 300 रूपये दिए जाते हैं। अस्थाई साधन कॉपरटी अपनाने वाली महिलाओं को 300 रूपये एवं लगाने वाली नर्स को 150 रुपए तथा आशा कार्यकर्ता को 150 रुपए दिए जाते हैं। इसी प्रकार अंतरा इंजेक्शन लगवाने वाली महिलाओं एवं प्रेरको को 100-100 रूपये प्रदान किये जाते है।
साथ ही विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा महिला ट्रेनिंग सेंटर की महिलाओं द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई।
रैली के माध्यम से नागरिकों को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जनसंख्या स्थिरता तथा छोटे परिवार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जनसंख्या नियंत्रण एवं स्वस्थ परिवार से जुड़े संदेशों वाले नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। एवं नागरिकों से अपील की कि वे परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर स्वस्थ, समृद्ध एवं खुशहाल परिवार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके शुक्ला, डॉ. योगेंद्र पासवान, प्राचार्य श्रीमती टी एस सुखनंदन, डीपीएम श्री मनोज द्विवेदी धीरेंद्र श्रीवास्तव रविंद्र शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमला एवं महिला ट्रेनिंग सेंटर की महिलाएं उपस्थित रही।
#शहडोल #shahdol
15 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026